{"_id":"59455d9f4f1c1b606b8b45d4","slug":"141497718175-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर में बेटियों से मिलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर में बेटियों से मिलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल मर्डर में बेटियों से मिलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री
सीतापुर। शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दाल व्यवसायी की पुत्रियों से मिलने सीतापुर आएंगे। यह जानकारी पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने दी। विधायक ने कहा कि जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। न तो व्यापारी सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। हर तरफ लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती जैसी घटनाओं का अंबार लगा हुआ है। कहा कि घटना को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक घटना का राजफाश नहीं हो सका। विधायक ने कहा कि सुनील की बेटियों को न तो मुआवजा दिया गया है और न ही न्याय मिल पाया है। समाजवादी पार्टी इस मामले को विधानसभा में उठाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रिपल मर्डर के 12 दिन बीते, बावजूद इसके प्रदेश के मुखिया का कोई बयान नहीं आया है। बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 जून को सीतापुर आ रहे हैं। वे सिविल लाइन जाकर सुनील जायसवाल की बेटियों से मिलेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे।