फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शारदा सहायक नहर में फिर शुरू हुआ रिसाव

शारदा सहायक नहर में फिर शुरू हुआ रिसाव

Fri, 09 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में फिर शुरू हुआ रिसाव
शारदा सहायक नहर में फिर शुरू हुआ रिसाव
विज्ञापन

अब छह जगहों से निकल रहा नहर का पानी
तीन गांवों पर मंडराया संकट

अमर उजाला ब्यूरो
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर पटरी में एक बार फिर से रिसाव शुरू हो गया है। इस बार छह स्थानों से नहर पटरी में छेद नजर आ रहे हैं। जिनसे लगातार पानी बाहर निकल रहा है। इस रिसाव की वजह से करीब के तीन गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी बहुत जल्द ही पटरी को दुरुस्त कर लेने की बात कह रहे हैं। इससे पहले मंगलवार रात से नहर पटरी में रिसाव हुआ था। जिसकी मरम्मत गुरुवार को हो सकी थी।
क्षेत्र के पोंगलीपुर के निकट से गुजरी शारदा सहायक नहर की पटरी से गुरुवार रात रिसाव शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने नहर पटरी से रिसाव होते देखा। इस बार करीब छह स्थानों से पानी का तेज रिसाव हो रहा था। यह देख ग्रामीणों ने एसडीएम व सिंचाई विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम रतिभान वर्मा, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता निखिल प्रसाद व अवर अभियंता अतुल कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि नहर में 18000 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसकी मात्रा 2000 क्यूसेक कम कराई जा रही है। नहर में पानी कम होते ही पटरी के भीतरी हिस्से की भी मरम्मत की जाएगी। अभी बाहरी हिस्से की मरम्मत की जा रही है। जिस स्थान पर नहर पटरी में रिसाव हो रहा है, उस स्थान से कुछ ही दूरी पर पोंगलीपुर, कौम नगर व महुआताल गांव पड़ते हैं। इन गांवों में करीब 10000 की आबादी निवास करती है। नहर पटरी में रिसाव की वजह से तीनों गांव के बाशिंदे भयभीत हैं। समाचार लिखे जाने तक पटरी दुरुस्त नहीं हो सकी थी, उसे दुरुस्त करने का काम जारी था।
विज्ञापन

दुरुस्त कर रहे पटरी
पोंगलीपुर गांव के निकट नहर पटरी में कुछ स्थानों पर रिसाव हो रहा है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यह मामूली रिसाव है, जिसको दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द पटरी पूरी तरह से दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed