{"_id":"584edb1f4f1c1b416b6497f4","slug":"14006-children-were-week-in-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिकुपोषित मिले 14006 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिकुपोषित मिले 14006 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
वजन दिवस में अति कुपोषित बच्चों की भरमार मिली। पहले चरण में सीतापुर जनपद के नौ ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 272942 बच्चों का वजन लिया गया। इसमें 14006 बच्चे लाल श्रेणी यानी अति कुपोषित मिले हैं। अतिकुपोषित बच्चों की भारी भरकम संख्या को देख प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन
जिले में वजन दिवस कार्यक्रम दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में नौ व दूसरे चरण में 10 ब्लॉक सहित नगरीय केंद्र लिए गए। जबकि दूसरे चरण में 13 दिसंबर को वजन दिवस समारोह जिले के 10 विकास खंडों में होगा।
विज्ञापन
पहले चरण में बीते शनिवार को आयोजित वजन दिवस में पांच वर्ष तक के बच्चों का नौ विकास खंडों सहित जिला मुख्यालय के नगर केंद्र पर वजन लिया गया। इस दिन चयनित ब्लॉकों में 2,72,942 बच्चों का वजन किया गया। डीपीओ रंजना सिन्हा ने बताया कि जांच में 14,006 बच्चों का वजन कम पाया गया। कम वजन पाए जाने पर उन्हें लाल श्रेणी में रखते हुए इन्हें अतिकुपोषित माना।
विज्ञापन