फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1400 km. roads will be repaired

1400 किमी. सड़कें की जाएंगी दुरुस्त

Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
1400 km. roads will be repaired
सीतापुर। बारिश से जिले में करीब 1400 किलोमीटर सड़कें खराब हो गई हैं। कहीं गड्ढे तो कहीं पूरी सड़क की बजड़ी उखड़ गई है। अब इन सड़कों को अभियान चलाकर 15 नवंबर तक दुरुस्त कराया जाएगा। इस पर करीब 1223.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने इन सड़कों को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों तक लगातार बारिश हुई बारिश ने जिले की सड़कों की हालत और खराब कर दी है। पीडब्ल्यूडी ने सड़कों का सर्वे कराया है। इसमें करीब 1400 किलोमीटर सड़कें खराब पाई गई हैं। प्रांतीय खंड के तहत 446.93 किलोमीटर की सड़क खराब हुई हैं। निर्माण खंड के तहत 323.37 किलोमीटर की सड़कें पानी में टूट गई हैं। निर्माण खंड प्रथम के तहत 257.46 किलोमीटर की सड़क बर्बाद हो चुकी है। निर्माण खंड चार में 371.87 किलोमीटर की सड़कें चलने लायक नहीं बची है। इन सड़कों की मरम्मत पर करीब 1223.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुरू हो गई है मरम्मत
गड्ढामुक्त सड़कों का सर्वे हो गया है। इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। 15 नवंबर से पहले ही सड़कों को सही करवा दिया जाएगा।
- मलखान सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed