{"_id":"577d2dbb4f1c1b6f0c7fb43f","slug":"14-officer-prevented-the-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडिंग में लापरवाही, 14 अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडिंग में लापरवाही, 14 अफसरों का रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
rupee
समाजवादी पेंशन योजना में चयनित लाभार्थियों की फीडिंग में अफसर दिलचस्पी लेने के बजाए लापरवाही बरत रहे हैं। इस कार्य में शिथिलता बरतने पर डीएम खफा हैं। उन्होंने लापरवाह 14 अफसरों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष में 23 हजार समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य मिला था। चयन के लिए जिला प्रशासन ने ग्रामवार अफसरों की टीम लगाकर सर्वेक्षण कराया था। सर्वे के बाद लाभार्थियों की डाटा फीडिंग होनी थी। विकास भवन सभागार में सहायक परियोजना निदेशक केएन पांडेय की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
यह कार्य अब तक सौ फीसदी पूरा नहीं हो पाया है। बीते छह जुलाई तक आंकड़ों पर नजर डाले तो 22957 लाभार्थियों की डाटा फीडिंग हो पाई है। इस कार्य में 129 अफसर लगाए गए थे। बार-बार चेतावनी के बाद भी 14 अफसरों ने रुचि नहीं ली। इन अफसरों ने एक भी फीडिंग नहीं कराई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम अमृत त्रिपाठी ने सभी अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन अफसरों का रोका वेतन
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें, एडीओ पंचायत कृषि पिसावां, बाल विकास अधिकारी रामपुर मथुरा, अवर अभियंता आरईएस मिश्रिख, एडीओ समाज कल्याण परसेंडी, एडीओ समाज कल्याण एलिया, अवर अभियंता आरईएस, एडीओ कृषि एलिया, अवर अभियंता आरईएस महोली, बाल विकास परियोजना अधिकारी मिश्रिख, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकारी खैराबाद।