{"_id":"622a4a7539398f2d6a7d38f5","slug":"14-277-sitapur-news-lko621243845","type":"story","status":"publish","title_hn":"14,277 मतदाताओं को नहीं भाए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14,277 मतदाताओं को नहीं भाए प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने प्रत्याशियों पर भरोसा न जताते हुए नोटा का बटन दबाया। नोटा दबाने वाले मतदाताओं की यह संख्या 14 हजार 277 है। सबसे ज्यादा नोटा का उपयोग सेवता, लहरपुर विधानसभा के मतदाताओं ने किया है। सदर में सबसे कम नोटा को मतदान किया गया।
चुनाव आयोग ने मतदान में मतदाताओं को ईवीएम में नोटा का अधिकार दिया है। ईवीएम में नोटा का बटन देने का मकसद था कि अगर किसी मतदाता को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से कोई पसंद नहीं आता है तो वह नोटा का प्रयोग कर सकता है। नोटा दबाने वाले मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या सेवता विधानसभा में है। यहां पर 1996 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर सभी प्रत्याशियों का बहिष्कार किया है।
दूसरे नंबर पर नोटा दबाने वाले लहरपुर के मतदाता हैं। यहां पर भी 1890 मतदाताओं ने मताधिकार के दौरान नोटा का प्रयोग किया है। तीसरे नंबर पर हरगांव विधानसभा के मतदाताओं ने नोटा दबाया है। हरगांव में 1688 मतदाताओं ने नोटा दबाकर उम्मीदवारों का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन
इसके बाद बिसवां विधानसभा सीट पर 1581 मतदाताओं ने नोटा दबा कर मतदान किया।
सिधौली के मतदाता भी नोटा दबाकर मतदान करने में पीछे नहीं रहे। यहां पर 1556 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाने का काम किया। मिश्रिख विधानसभा सीट पर 1498 मतदाताओं ने नोटा को मतदान कर सभी दलों के उम्मीदवारों का बहिष्कार किया। महोली विधानसभा के 1480 मतदाताओं ने नोटा का दबाया। सीतापुर सदर विधानसभा सीट के 1226 मतदाताओं ने प्रत्याशियों का बहिष्कार करते हुए नोटा का बटन दबाया है। महमूदाबाद विधानसभा में 1362 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।