फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कालाबाजारी को ले जाया जा रहा चार ड्रम केरोसिन पकड़ा

कालाबाजारी को ले जाया जा रहा चार ड्रम केरोसिन पकड़ा

Thu, 28 Mar 2019 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी को ले जाया जा रहा चार ड्रम केरोसिन पकड़ा
महमूदाबाद (सीतापुर)। रामपुर मथुरा पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर कालाबाजारी के लिए पिकअप से जा रहा चार ड्रम केरोसिन बरामद किया है। पुलिस को देखकर ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए एसडीएम व पूर्ति विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी महमूदाबाद अमित भट्ट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक पिकअप से कोटे का केरोसिन कालाबाजारी के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ने अविलंब रामपुर मथुरा पुलिस को मामले से अवगत कराया। रामपुर मथुरा पुलिस ने जयरामपुर मोड़ के पास से चार ड्रम केरोसिन लदे एक पिकअप को रोका।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेते हुए थाने ले आई। कोतवाल रामपुर मथुरा ओपी राय ने बताया कि चार ड्रम केरोसिन लदे एक पिकअप को कब्जे में लेते हुए थाने में खड़ा कर दिया गया है। मामले की जानकारी पूर्ति विभाग व उपजिलाधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed