फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2.90 करोड़ से नगर में कराए जाएंगे विकास कार्य

2.90 करोड़ से नगर में कराए जाएंगे विकास कार्य

Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
2.90 करोड़ से नगर में कराए जाएंगे विकास कार्य
लहरपुर (सीतापुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से नगर की सूरत बदलेगी। लहरपुर में नई सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही बदहाल मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही जलनिकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। इनके अलावा सड़कों को बिजली की रोशनी से जगमगाने के लिए स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। नगर में होेने वाले इन विकास कार्यों पर 2.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रविवार को नगर पालिका परिषद के सभासदों की बैठक में इन विकास कार्यों पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


पालिका सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन व पूर्व विधायक जासमीर अंसारी ने की। बैठक में तय किया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से दो करोड़ 90 लाख रुपये से पाटनदीन चौराहे से छावनी पुलिया तक, बिसवां तिराहे से शहर बाजार तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


मीरा टोला से मस्जिदिया नाले तक नाला बनवाया जाएगा। यही नहीं यहां की सड़कों को बिजली की रोशनी से चकाचौंध करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। बैठक में पालिका परिषद के अध्यक्ष जासमीर अंसारी ने अधिशासी अधिकारी को स्थानों का चयन कर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि नगर को स्वच्छ रखने को रोस्टर के अनुसार नगर की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर में 10 सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर रखने के भी ईओ को निर्देश दिए। साथ ही नगर के नालों की सफाई विशेष अभियान चलाकर कराई जाए।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में 1600 लक्ष्य के सापेक्ष में 1499 शौचालयों का कार्य प्रगति पर है, जिसमें से 825 शौचालय पूर्ण रूप से बन चुके हैं। बोर्ड के सदस्य वसीम अहमद के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से गुरखेत बाजार में बने कूड़े घर को हटाने को अवर अभियंता को निर्देशित किया।


बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी अहिबरन लाल ने किया। इस मौके पर सभासद सौरभ पुरी, मोहम्मद सईद, राजू्, दिलीप जोशी, अब्दुल मोबीन, अब्दुल मतीन, संजीत अवस्थी, अब्दुल रुउफ, शमशाद बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed