फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, ठंड ने कंपाया

8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, ठंड ने कंपाया

Sun, 24 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, ठंड ने कंपाया
8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, ठंड ने कंपाया
विज्ञापन


सीतापुर। जिले में रविवार को कड़ाके की ठंड रही। सुबह से ही घने कोहरे की चादर ने जिले को अपनी आगोश में ले लिया। कोहरे की वजह से हाईवे पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कोहरे व ठंड का प्रकोप देख लोग घरों में कैद रहे। रविवार की छुट्टी होने से शहर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद कोहरा छंटने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन धूप कमजोर रही। वहीं सर्द हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। राहत पाने को लोग अलाव के आसपास सिमट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही कोहरे व ठंड में और इजाफा हो गया। रविवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण घरों में दुबके लोग अलाव तापते रहे।

दोपहर करीब बारह बजे तक जनपद घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दृश्यता खासी कम रही। इससे वाहन सवारों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

दोपहर के बाद सूरज निकला। लेकिन धूप बेहद कमजोर रहने से लोगों को ठंड से राहत नही मिल सकी। जबकि लगभग 4 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली सर्द हवाएं बेहाल करती रहीं।


सर्दी के तेवर देख रविवार की छुट्टी लोगों ने घर में रहकर ही बिताई। शनिवार की तुलना में न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया।

शाम को पांच बजे से फिर से कोहरे व ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। शाम गहराते-गहराते हर तरफ घने कोहरे की चादर बिछ गई। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी।

ठंड बढ़ती देख जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी घरों में जा दुबके। लिहाजा, शाम आठ बजे के बाद शहर में सन्नाटा नजर आने लगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed