फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गड़बड़ी व लापरवाही देख चढ़ा विशेष सचिव का पारा, अफसरों की जमकर ली क्लॉस

गड़बड़ी व लापरवाही देख चढ़ा विशेष सचिव का पारा, अफसरों की जमकर ली क्लॉस

Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी व लापरवाही देख चढ़ा विशेष सचिव का पारा, अफसरों की जमकर ली क्लॉस
लापरवाही पर बिफरे विशेष सचिव, लगाई क्लास
विज्ञापन


कमलापुर (सीतापुर)। हमीरपुर में सार्वजनिक की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची के क्रमांक में गड़बड़ी देख विशेष सचिव गोविंद राजू का पारा चढ़ गया।

इस लापरवाही पर उन्होंने अफसरों की जमकर क्लॉस ली और जल्द से जल्द कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव गोविंद राजू शुक्रवार को कसमंडा ब्लॉक पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने हमीरपुर और दाऊदपुर में आवास व मनरेगा का स्थलीय निरीक्षण किया। हमीरपुर में ग्रामीणों से रूबरू होने के दौरान एक महिला ने आवास दिलाने के लिए प्रधान पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विशेष सचिव ने प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव गोविंद राजू ना अफसरों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मनरेगा की प्रगति जानी।

इसके बाद विशेष सचिव आवास व मनरेगा का स्थलीय निरीक्षण करने हमीरपुर पहुंचे। गांव पहुंचते ही उनकी नजर पीएम आवास योजना संबंधी कराई गई वॉल पेंटिंग पर पड़ी।

वॉल पेटिंग ताजी देख विशेष सचिव बोले कि सारी तैयारी अभी कराई है। ग्रामीणों से रूबरू होने के लिए लगाई गई चौपाल में पहुंचते ही सार्वजनिक की गई पीएम आवास की सूची का बारीकी से अवलोकन किया।

सूची के क्रमांक में गड़बड़ी देख विशेष सचिव का पारा चढ़ गया। अफसरों से कहा कि इससे पहले यहां कोई काम कराया ही नहीं गया। सब जल्दबाजी में करने पर ही गल्ती हुई है।

इस पर उन्होंने अफसरों की जमकर क्लॉस ली। पीडी राजेश त्रिपाठी को कार्यों में सुधार की चेतावनी दी। इसी बीच महिला गायत्री ने आवास दिलाने के लिए प्रधान पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।


इस पर विशेष सचिव ने प्रधान हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। यहां से विशेष सचिव दाऊदपुर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर उनका काफिला सीतापुर के लिए रवाना हो गया।

इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौरसिया, डीडीओ विवेक त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सुशील सिंह, बीडीओ कसमंडा हनुमान प्रसाद मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed