{"_id":"5988b2b64f1c1bc7448b46a8","slug":"131502130870-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री रामहेत हटे, राम लखन बने बसपा के जिला प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री रामहेत हटे, राम लखन बने बसपा के जिला प्रभारी
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री रामहेत हटे, रामलखन बने बसपा के जिला प्रभारी
सिधौली(सीतापुर)। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पूर्व मंत्री रामहेत भारती को जिला प्रभारी पद से हटा दिया। उनकी जगह पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामलखन गौतम को तैनाती दी गई है। यह बदलाव विधानसभा चुनाव में पार्टी को जनपद में मिली करारी हार के मद्देनजर किया गया है।
बहुजन समाज पार्टी की जिला व मंडल पदाधिकारियों की बैठक में जोनल कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार बाल्मीकि ने संगठन में फेरबदल का एलान किया। बाल्मीकि ने कहा कि अभी तक पूर्व मंत्री रामहेत भारती जिला प्रभारी का दायित्व संभाले हुए थे। भारती की अगुवाई में विधानसभा चुनाव हुए थे, लेकिन जिले में बसपा पार्टी सिर्फ मात्र एक सीट सिधौली में जीत दर्ज कर पाई थी। अन्य सभी सीटों पर पार्टी का खराब प्रदर्शन रहा। जिला नेतृत्व और जोनल कोऑर्डिनेटरों के गहन चितन-मंथन के बाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामलखन गौतम पर पार्टी मुखिया ने भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। गौतम के जिले प्रभारी बनने से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर, विधायक डॉ. हरगोविंद भार्गव, पूर्व सांसद अशोक रावत, पूर्व विधायक जासमीर अंसारी, नफीस इंजीनियर, जिला महामंत्री इरफान डिसूजा, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।