फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   13 injured in road accident

श्रद्धालु की बोलेरो पलटी, 13 जख्मी

Wed, 17 Jun 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

नैमिषारण्य से अमावस्या में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो रेउसा इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार करीब 13 लोग जख्मी हो गए। घायलों को रेउसा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

थानगांव इलाके के सीपतपुर निवासी संतोष, किशोरी, बंटे, मैकू, अमरनाथ, रामपलटन, प्रमोद, अरविंद, उमेश सहित 13 लोग बोलेरो पर सवार होकर अमावस्या पर नैमिष गए थे।
विज्ञापन

यहां से दोपहर बाद ये लोग लौट रहे थे। रेउसा इलाके में बिसवां मार्ग पर रसूलपुर के पास अचानक इनका वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में 13 लोग जख्मी हो गए। घायलों को रेउसा ले जाया गया, जहां से ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं संतोष, किशोरी व बंटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed