{"_id":"698a2afc35bdb10dc4080134","slug":"123-electric-poles-on-the-parikrama-marg-will-be-covered-with-polythene-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149900-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पॉलिथीन से ढके जाएंगे परिक्रमा मार्ग के 123 बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पॉलिथीन से ढके जाएंगे परिक्रमा मार्ग के 123 बिजली के खंभे
Tue, 10 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही 84 कोसी परिक्रमा को लेकर बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। परिक्रमा मार्ग के 123 बिजली के खंभे चिन्हित किए गए है। यह पॉलिथीन से ढके जाएंगे। इससे करंट उतरने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। 84 कोसी परिक्रमा नैमिषारण्य से प्रारंभ होगी। यह सीतापुर व हरदोई जनपद के 11 पड़ाव से गुजरते हुए मिश्रिख में पंचकोसी परिक्रमा के साथ संपन्न होगी। परिक्रमा मार्ग के किनारे 123 बिजली के खंभे चिन्हित किए गए है। इन खंभों को लाल पॉलिथीन से ढका जाएगा। साथ ही इस पर खतरे का निशाना भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 21 जर्जर पोल बदले जाएंगे। यह काफी जर्जर होने से इनके गिरने की भी आशंका बनी हुई है। बिजली विभाग ने खंभे लगाने जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
24 घंटे मिलेंगी बिजली
परिक्रमा के पड़ाव स्थलों पर भरपूर बिजली दी जाएगी। परिक्रमा जहां जहां पर रुकेगी, वहां पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इससे परिक्रमार्थियों को रात के समय अंधेरा का सामना न करना पड़े। पड़ाव स्थल वाले उपकेंद्रों पर मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं, बिजली लाइनें चेक की जा रही है।
हटेंगे जर्जर तार
परिक्रमा स्थलों पर जहां पर तार जर्जर हो गए है या तारों की ऊंचाई बेहद कम है। इससे इनके टूटने का खतरा बना हुआ है। यह तार हटाएं जाएंगे। इनके जगह पर नये तार बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन
शुरू हो गई है प्रक्रिया
परिक्रमा को लेकर तैयारियां चल रही है। परिक्रमार्थियों को भरपूर बिजली दी जाएगी। बिजली के खंभों को पॉलिथीन से ढकने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
शैलेंद्र सिंह राजपूत, अधिशासी अभियंता