फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बुखार से छह बालिकाएं बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

बुखार से छह बालिकाएं बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Feb 2019 06:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
बुखार से छह बालिकाएं बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
प्रभारी डीएम, समाज कल्याण अधिकारी, सीएमओ ने जाना हालचाल
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय रहिमाबाद की आठ बालिकाएं अचानक बीमार हो गईं। सभी को सीएचसी खैराबाद में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने ठंड की वजह से बुखार होना बताया व जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डीएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी व सीएमओ ने कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया। गृहमाता/छात्रावास सहायिका गैरहाजिर मिलीं। अब बालिकाओं की हालत ठीक है, इलाज चल रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कॉलेज में इस समय 338 छात्राएं नामांकित है।
विज्ञापन


इनको आवासीय सुविधा मिल रही है। बुधवार को आठ बालिकाएं बीमार हो गई। जब अभिभावक कॉलेज पहुंचे तो बच्चियां रोने लगीं। सोशल मीडिया पर चर्चा होते ही कॉलेज व जिला प्रशासन की नींद खुली। तत्काल सभी को सीएचसी खैराबाद लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया ठंड की वजह से बुखार आ रहा है। इस पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन बच्चियों में मोनिका (8), लक्ष्मी (11), अनुष्का (10), शिवानी (17), ज्योति (11), प्रियांशी (11), नेहा (10) व मीनाक्षी (12) शामिल हैं।

इसी तरह मंगलवार को आन्शी (9) व रीशू (12) बीमार हो गई थी। जिला अस्पताल में अब इनकी हालत ठीक है। खबर लगते ही प्रभारी डीएम संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर व विधायक शशांक त्रिवेदी कॉलेज पहुंचे व व्यवस्था का जायजा लिया।


गृहमाता श्वेता गैरहाजिर मिलीं। वहीं अधीक्षिका राधा की लापरवाही की अन्य शिक्षिकाओं व अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई। श्वेता का कहना है मेरी बुआ की मौत हो गई थी। कॉलेज में प्रार्थना पत्र देकर आई हूं। मै अवकाश पर हूं।

बुखार आ रहा था
बालिकाओं को बुखार आ रहा था। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चियोँ की हालत ठीक है। गृहमाता कॉलेज में गैरहाजिर मिलीं।
-संदीप कुमार, प्रभारी डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed