फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बिछेंगी इलेक्ट्रिक लाइन, दुगुनी स्पीड से दौड़ेंगी तरक्की की गाड़ी

बिछेंगी इलेक्ट्रिक लाइन, दुगुनी स्पीड से दौड़ेंगी तरक्की की गाड़ी

Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिछेंगी इलेक्ट्रिक लाइन, दुगुनी स्पीड से दौड़ेंगी तरक्की की गाड़ी
डालीगंज वाया सीतापुर-बरेेली-कासगंज रूट का होगा विद्युतीकरण, चार चरण में होगा काम
विज्ञापन

सीतापुर। डालीगंज वाया सीतापुर-मैलानी-बरेली-कासगंज रेल ट्रैक पर अब इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए रेल महकमा समूचे ट्रैक का विद्युतीकरण कराएगा। ये प्रोजेक्ट चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इस पर सवा चार अरब रुपये खर्च होंगे।

पहले चरण में सीतापुर-डालीगंज ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछेगी। इस कार्य का डीआरएम स्तर से नींव पूजन भी हो चुका है। यह ट्रैक इलेक्ट्रिक होने के बाद तरक्की की गाड़ी की स्पीड दोगुनी हो जाएगी। इससे लखनऊ तो छोड़िए, अब बरेली जाने के समय में भी बचत होगी।
विज्ञापन


बता दें कि सीतापुर में पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के दो ट्रैक हैं। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे का बुढ़वल वाया सीतापुर सीतापुर जंक्शन व ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मैलानी तथा उत्तर रेलवे का सीतापुर सिटी वाया महोली-रोजा तथा सीतापुर सिटी वाया नैमिषारण्य-बालामऊ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे का ट्रैक बरसों पहले ब्रॉडगेज में तब्दील हो चुका था। लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मीटर गेज ट्रैक ब्रॉडगेज में परिवर्तित किया जा रहा है, हालांकि ऐशबाग-सीतापुर तक ट्रैक मीटर गेज से ब्रॉड गेज में तब्दील हो चुका है।

इस रूट पर चार जोड़ी ट्रेनें भी दौड़ने लगी हैं। शेष सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी-पीलीभीत ट्रैक को मीटर गेज से ब्रॉडगेज बदलने का कार्य जोरों पर है। आमान परिवर्तन के साथ ही अब रेलवे इस समूचे ट्रैक का विद्युतीकरण भी कराएगा।

इस रूट पर इलेक्ट्रिक लाइनें बिछाने का कार्य चार चरणों में होगा। पहले चरण में डालीगंज-सीतापुर तक ट्रैक का विद्युुतीकरण होगा। जबकि दूसरे चरण में सीतापुर-मैलानी तथा तृतीय चरण में बरेली-कासगंज एवं चौथे चरण में पीलीभीत रूट पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाई जाएगी।

अभी हाल ही में पहले चरण में डालीगंज-सीतापुर ट्रैक के विद्युतीकरण काम का पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ की डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक द्वारा नींव पूजन भी किया जा चुका है। सवा चार अरब रुपये के इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2022 तक पूरा करने का समय रखा गया है।

जबकि पहले चरण के डालीगंज-सीतापुर तक विद्युतीकरण कार्य वर्ष 2019 में पूरा हो जाएगा। यह कार्य पूरा होते ही इस रूट पर लगभग दोगुनी स्पीड से इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। इससे लखनऊ से बरेली तक सफर न सिर्फ आसान हो जाएगा, बल्कि समय की भी बचत होगी।


डालीगंज वाया सीतापुर-मैलानी-बरेली-कासगंज ट्रैक का विद्युतीकरण होगा। सवा चार अरब रुपये के इस प्रोजेक्ट को चार चरण में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में डॉलीगंज-सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछाई जाएगी। वैसे तो इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2022 तक पूरा करने का समय तय है। पर पहले चरण का कार्य इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
-जगन्नाथ मिश्रा, सहायक प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed