फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तेज हवा व बूदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, भीगते हुए पहुंचे स्कूल

तेज हवा व बूदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, भीगते हुए पहुंचे स्कूल

Tue, 22 Jan 2019 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
तेज हवा व बूदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, भीगते हुए पहुंचे स्कूल
सीतापुर। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ व एक दिन पहले चली ठंडी हवा ने मंगलवार के मौसम में ठंडी बढ़ा दी। सुबह हल्की फुल्की बारिश हुई। इससे जहां मौसम खुशनुमा हुआ। वहीं तेज हवा ने मौसम को और सर्द बना दिया। इससे लोग दिन में ही अलाव तापते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


सोमवार शाम से ही ठंडी हवा शुरु हो गई थी। इससे ठंडक बढ़ गई थी। रात में बारिश भी हुई। सुबह भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद बूंदाबांदी बंद हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके बाद हल्की धूप निकली। लेकिन धूप भी बादलों संग लुकाछिपी का खेल खेलती रही। 12 बजे के बाद अचानक धूप भी गायब हो गई।
विज्ञापन


इससे मौसम में और ठंडक बढ़ गई। शाम के समय ठंडक के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर रहा। लोग जल्द ही अपने प्रतिष्ठान बंद करके निकल गए। इस ठंडक की वजह से लोग दिन में ही अलाव तापते हुए दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन मौसम खराब रहने की उम्मीद है। इससे ठंडक और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीगते हुए पहुंचे स्कूल
मंगलवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शुरु हो गई थी। इससे स्कूल खुलने के समय भी धीमी बारिश होती रही। स्कूली बच्चे गर्म कपड़े पहनकर निकले तो बाहर देखा बारिश हो रही है। वह किसी तरह अपने को पानी से बचाने का प्रयास करते रहे।

इससे नौनिहाल भीगते हुए स्कूल पहुंचे। कुछ बच्चे छाता लेकर भी जाते दिखे। हालांकि खराब मौसम के चलते स्कूल में नौनिहालों की संख्या भी प्रभावित रही। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल में छुट्टी का कोई आदेश नहीं जारी किया गया।

फसलों को हुआ फायदा
इस हल्की बारिश का फायदा फसलों को हुआ है। किसान कृष्णकांत व सौरभ का कहना है कि इस समय सरसों व गेहूं की फसल को पानी की जरुरत है। वहीं गेहूं के अधिक उत्पादन के लिए ठंडक होना जरुरी है। इस हल्की बारिश से जहां खेतों में नमी आ गई है। वहीं अब जल्द सिंचाई करने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। यह हल्की बारिश फसलों के लिए वरदान है। अगर और तेज बरसात हो जाए तो काफी अच्छा फायदा मिलेगा।

गठिया व दिल के मरीजों की बढ़ी दिक्कतें
सर्द मौसम में गठिया व दिल के मरीजों के लिए दिक्कतें बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि ठंडक गठिया रोग वाले मरीजों के लिए थोड़ा तकलीफ देय होती है। ऐेसे मरीज सावधानी बरतें। अपने को ठंड से बचाने का प्रयास करें।


हल्का फुल्का व्यायाम जरुर करें। अपने शरीर को चलायमान रखें। एक ही जगह पर अधिक देर तक न बैठें। वहीं दिल के मरीज तेल वाली सब्जी के सेवन से बचें। फास्ट फूड कतई न खाएं। सुबह-शाम जरुर टहलें। शुद्ध व गुनगुना पानी पीएं। भोजन गर्म करके खाएं। अगर आप इन बातों पर अमल करते हैं तो जरुर फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed