फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीएम समग्र गांवों के विकास कार्यों की जांच करेंगे सीनियर अफसर

सीएम समग्र गांवों के विकास कार्यों की जांच करेंगे सीनियर अफसर

Sun, 16 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम समग्र गांवों के विकास कार्यों की जांच करेंगे सीनियर अफसर
सीतापुर। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में जिले में चयनित सात नए गांवों में कराए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इन गांवों में विकास कार्यों की हकीकत परखने को सात वरिष्ठ अफसरों को सत्यापन अफसर नामित किया गया है। यह अफसर संबंधित विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों पर नजर रखेंगे, जिससे गांवों के बेहतर विकास में गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन


शासन ने मुख्यमंत्री समग्र गांवों का चहुंमुखी विकास कराने एवं विकास कार्यों को गुणवत्ता परक बनाने के लिए चयनित गांवों की निगरानी कराने का फैसला लिया। है। इसके लिए बाकायदा शासनादेश जारी कर चयनित गांवों में वरिष्ठ अफसरों को बतौर सत्यापन अधिकारी नामित कराने को कहा है।
विज्ञापन


शासन के फरमान पर जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने जिले में चयनित सात नए गांवों में विकास कार्यों के सत्यापन के लिए वरिष्ठ अफसरों को नियुक्त कर दिया है। इनमें पिसावां ब्लॉक के समग्र गांव सहियापुर में एक्सईएन जल निगम को सत्यापन अफसर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार इसी ब्लॉक के ग्राम सेजखुर्द में सीएमओ, ब्लॉक हरगांव के ग्राम गुरधपा में डीएफओ, महादेव अटरा में उप कृषि निदेशक, ब्लॉक लहरपुर के ग्राम ताहपुर में डीडीओ, सिधौली के ग्राम रेवान कला में डीसी मनरेगा व हरदोइया में पीडी डीआरडीए को जिम्मेदारी मिली है। यह अफसर चयनित गांवों की न सिर्फ निगरानी करेंगे, बल्कि वहां पर कराए जाने वाले विकास कार्यों का सत्यापन भी करेंगे।

सीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र गांवों में गुणवत्तापरक कार्य कराने के लिए सत्यापन अफसरों को नामित किया गया है। चार्ज अफसर निर्देशानुसार लक्ष्यों का अनुश्रवण करके प्रगति प्रगति रिपोर्ट परियोजना निदेशक डीआरडीए दफ्तर में उपलब्ध कराएंगे।

चार्ज अफसर कार्य योजना की प्रगति पर देंगे रिपोर्ट
समग्र गांवों में विभागों द्वारा कार्ययोजना के अनुरूप सही ढंग से कार्य कराने की पड़ताल चार्ज अफसर करेंगे। सात चार्ज अफसरों की तैनाती कर इन्हें सीडीओ संदीप कुमार ने निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक माह की 28 तारीख को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक पिसावां के समग्र ग्राम सहियापुर में बीडीओ पिसावां को चार्ज अफसर की जिम्मेदारी दी गई है।


इसी प्रकार सेजखुर्द में जिला प्रोबेशन अफसर, गुरधपा में बीडीओ हरगांव, महादेव अटरा में जिला समाज कल्याण अफसर, ताहपुर में बीडीओ लहरपुर, रेवान कला में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अफसर एवं हरदोइया में बीडीओ सिधौली का चार्ज अफसर तैनात किया है। इन्हें इन राजस्व गांवों का मजरों सहित भ्रमण कर कार्ययोजना में दर्शाए गए लक्ष्यों का अनुश्रवण करके प्रगति निर्धारित फार्मेट पर भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed