{"_id":"5b8af08742c792466049bd09","slug":"121535832199-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने दिन-दहाड़े लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने दिन-दहाड़े लूटी बाइक
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी बाइक
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के दम पर एक युवक की बाइक लूट ली। सरेराह लूट की इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोड़रिया गांव में रहने वाला सूरज सिंह कृषि विभाग सीतापुर में टीए के पद पर कार्यरत है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे सूरज अपनी काले रंग की बाइक पर गांव से अटरिया की तरफ आ रहा था।
बलवंतपुर-कोड़रिया मार्ग पर भीठीपुर मोड़ के करीब पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहे दिखाकर उसे रुकवा लिया और उसकी बाइक लूटकर भाग गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।