{"_id":"5b69db104f1c1b254a8b470f","slug":"121533664016-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाते नाले में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाते नाले में डूबा युवक
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाते नाले में डूबा युवक
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में घाघरा की बाढ़ से उफनाए नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक गाय को निकालने के चक्कर में नाले में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव नाले से बाहर निकाला।
थाना क्षेत्र के ग्राम क्योड़ा के निकट गोबरहिया नाला है। इन दिनों घाघरा नदी में बाढ़ की वजह से गोबरहिया नाला भी उफना रहा है। मंगलवार को क्योड़ा निवासी सुंदर (26) जानवरों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। बताते हैं कि इसी दौरान एक गाय गोबरिया नाले में चली गई। यह देख सुंदर ने भी नाले में छलांग लगा दी और वह गाय को निकालने का प्रयास करने लगा। बतातें हैं कि वह गहराई में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह डूब गया। तट के किनारे खड़े, लोग घटना को देख रहे थे। लेकिन उफनाते नाले में मदद नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीणों ने मदद के लिए छलांग तो लगाई, लेकिन वे समय रहते युवक के करीब नहीं पहुंच सके। करीब एक घंटे बाद युवक के शव को नाले से बाहर निकाला गया।