फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता को फटकार, सीएचसी प्रभारी को कार्यशैली में सुधार की हिदायत

पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता को फटकार, सीएचसी प्रभारी को कार्यशैली में सुधार की हिदायत

Fri, 15 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता को फटकार, सीएचसी प्रभारी को कार्यशैली में सुधार की हिदायत
कार्यशैली में सुधार लाएं अधिकारी
विज्ञापन


सिधौली/अटरिया (सीतापुर)। प्रमुख सचिव व जिले की नोडल प्रभारी ने ससेना गांव में चौपाल लगाई। यहां सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान बदहाल बिजली व्यवस्था और कनेक्शन लेने में आने वाली दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की।

इस पर नोडल प्रभारी ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी। प्रमुख सचिव व जिले की नोडल प्रभारी निवेदिता शुक्ला ने राशन न मिलने की शिकायत पर बीडीओ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल करने पर सीएचसी प्रभारी सिधौली ने दो टूक कहा कि मुझे आए तो अभी 15 दिन हुए हैं। इस पर नोडल अधिकारी का पारा चढ़ गया।

गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी। अटरिया से नीलगांव मार्ग को खस्ताहाल देख लोक निर्माण विभाग के अफसरों को मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी निवेदिता शुक्ला सुबह 10:20 बजे ससेना पहुंची। प्राथमिक विद्यालय ससेना में उन्होंने चौपाल लगाकर पीएम आवास, शौचालय व मनरेगा समेत अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ससेना में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 19 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए हैं जबकि 208 शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

इनमें से 206 शौचालय उपयोग में हैं। इसके अलावा मनरेगा के कार्यों की बेहतर प्रगति देख वह संतुष्ट नजर आईं। चौपाल में बदहाल बिजली व्यवस्था और कनेक्शन के लिए भटकने की शिकायत ग्रामीणों ने की।

इस पर नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सत्यपाल को फटकार लगाते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार तथा गांव में कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जाने तथा राशन न मिलने की शिकायत पर बीडीओ को जांच के निर्देश दिए।

टीकाकरण के संबंध में पूछे जाने पर सिधौली सीएचसी प्रभारी बोले मुझे आए तो अभी 15 दिन हुए हैं। नोडल अधिकारी ने इसे गैर जिम्मेदाराना जवाब करार देते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी।

सड़क मार्ग से ससेना पहुंचीं नोडल अधिकारी ने अटरिया-नीलगांव मार्ग की बदहाली का हवाला देकर मरम्मत कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अफसरों को दिए हैं।

नोडल अधिकारी ने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए, इसमें कोई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां से नोडल अधिकारी का काफिला सीएचसी सिधौली पहुंचा।

सीएचसी में उन्होंने नव निर्मित 50 शय्या के मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। इसके लिए जरूरी स्टाफ, उपकरणों के संबंध में जानकारी लेकर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछताछ करते हुए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा ताकि 50 बेड का मेटरनिटी विंग जल्द शुरू कराया जा सके।


यहां उन्होंने पेयजल, प्रसाधन व अन्य सेवाओं का हाल भी जाना। इस मौके पर डीएम सारिका मोहन, सीडीओ अरविंद चौरसिया, एसडीएम रतीराम सीओ उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed