{"_id":"60e88f7b8ebc3e22246ae232","slug":"12-who-created-ruckus-during-nomination-sent-to-jail-sitapur-news-lko5862188151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान बवाल करने वाले 12 को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दौरान बवाल करने वाले 12 को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर/सीतापुर। विकासखंड कसमंडा में प्रमुख पद का नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए हुए बवाल में पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। घटना के महज 24 घंटे के अंदर ही दोनों पक्ष के 12 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं इनके पास से घटना में प्रयुक्त असलहे व वाहन बरामद करके कड़ी कार्रवाई की है।
कसमंडा ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान गुरुवार को जमकर बवाल हुआ था। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना से पूरा कस्बा दहल गया था। भाजपा प्रत्याशी गुड्डूी देवी नामांकन करने के बाद ब्लॉक से चली गई थीं। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी नामांकन करने ब्लॉक के अंदर जा रही थीं जबकि मुन्नी देवी भी भाजपा से टिकट मांग रही थी।
जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय ही पर्चा भर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कई राउंड फायरिंग व हथगोले भी चले थे जिसमे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद एडीजी व आईजी ने घटनास्थल का दौरा करके हालात का जायजा लिया था। इस घटना के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी आरपी सिंह की देखरेख में पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए धरपकड़ शुरू कर दी। दोनों पक्षों के 12 लोग गिरफ्तार करके जेल भेज दिए गए हैं।
एक पक्ष की तरफ से सात व दूसरे पक्ष की तरफ से पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। घटना में प्रयोग की गई एक राइफल, एक रिवाल्वर, एक बंदूक व दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। एसओ ने बताया कि गुड्डी देवी के पति ईश्वरदीन की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विकास क्षेत्र कसमंडा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। इस घटना से सीख लेते हुए पुलिस ने यहां सीसीटीवी कैमरे की नजर में चुनाव कराने का फैसला किया है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस यहां की तैयारियों में जुटी रही। यहां छह से अधिक कैमरे लगवाए गए हैं।
250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रेक्षक डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने यहां का निरीक्षण करके तैयारियों को परखा। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी।