फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11th corps PAC Sitapur won the title in handball

Sitapur News: हैंडबॉल में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने जीता खिताब

Fri, 27 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
11th corps PAC Sitapur won the title in handball
सीतापुर। पीएसी मध्य जोन की 27वीं अंतर-वाहिनी हैंडबॉल क्लस्टर एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का 11वीं वाहिनी पीएसी में शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हैंडबॉल प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर और 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के बीच खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक मुकाबला रहा। जिसमें 11वीं वाहिनी पीएसी ने गोरखपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक किरीट राठौड़ रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पीएसी मध्य जोन की द्वितीय, 11वीं व 27वीं वाहिनी पीएसी, 10वीं वाहिनी बाराबंकी, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 30वीं वाहिनी गोंडा, 32 व 35वीं वाहिनी लखनऊ और एसडीआरएफ लखनऊ की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपना दम दिखाया।
विज्ञापन

वहीं, बास्केटबॉल में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 30वीं वाहिनी पीएसी ने गोंडा को हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सेनानायक संतोष कुमार मीना, सहायक सेनानायक रोहित यादव, सहायक सेनानायक आशीष यादव, शिविरपाल राघवेंद्र, सहायक शिविरपाल अरविंद सिंह यादव, सूबेदार सैन्य सहायक आयुष राठौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed