{"_id":"5c58848bbdec220f12209140","slug":"11549304971-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की वजह से हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की वजह से हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर नैमिष जा रहे बाइक सवारों को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर
संदना/सिधौली (सीतापुर)। थाना इलाके में कोहरे की वजह से चार पहिया वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में नैमिषारण्य जा बाइक सवार चार श्रद्धालुओं में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे को अंजाम देेने वाला वाहन चालक मौके से गाड़ी समेत भाग गया।
थाना रामपुर मथुरा के भगौतीपुर में रहने वाले अतिसर (35) पुत्र बाबू और गुड्डू (30), अनुज (20) तथा मल्लपुर निवासी राजेन्द्र शुक्ल (35) सोमवार की सुबह दो बाइकों पर सवार होकर मौनी अमावस्या के अवसर पर नैमिषारण्य जा रहे थे।
विज्ञापन
थाना संदना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कोनीघाट के करीब सुबह लगभग नौ बजे विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया गाड़ी ने बाइकों में टक्कर मार दी। घने कोहरे के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। इस हादसे में बाइकों पर सवार चारों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने 108 पर कॉल पर एंबुलेंस बुलाई और घायलों को सीएचसी सिधौली भेजा। सीएचसी में डॉक्टरों ने अतिसर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।