{"_id":"5b75c3e542c7927e793b70ca","slug":"11534444517-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके पक्ष ने दर्ज कराया हत्या का केस
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। हालांकि मायका पक्ष हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र में ग्राम घूरीपुर निवासी जहीर की पत्नी जन्नतुननिशां (26) ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
घटना के संबंध में जन्नतुननिशां के पिता थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोतवालन पुरवा निवासी शमीम ने दामाद जहीर व मुनौव्वर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जहीर व उसके साथी ने जन्नतुन को पीट-पीटकर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।