{"_id":"5b731cfa42c792109211d42c","slug":"11534270714-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मौसम के तेवर मंगलवार को तीखे रहे। तेज धूप से पारे में तीन डिग्री का उछाल आया। उमस भरी गर्मी से हर कोई बुरी तरह बेहाल नजर आया। हालांकि दिन में कई बार आसमान पर बादल छाए लेकिन हर बार वह बरसे बगैर निकल गए।
जिले के कई इलाकों में विगत सोमवार को झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो छाई बदली के कारण सुहाने मौसम ने उनका स्वागत किया। मौसम का मिजाज देख लोगों को बेहद सुकून महसूस हुआ।
हालांकि सुबह नौ बजते-बजते आसमान साफ होने पर सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। बदली की धूप लोगों को बुरी तरह चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ धूप में भी तेजी बढ़ती गई। धूप की वजह से दोपहर को पारे में उछाल दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि पंखे व कूलर भी शरीर का पसीना सुखा नही पा रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि दिन में कई बार आसमान में बादल छाए लेकिन हवा ने उन्हें ज्यादा देर टिकने नही दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।