{"_id":"5b6894f34f1c1b8f568b8810","slug":"11533580531-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करो ने पिकप से बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करो ने पिकप से बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को शराब तस्करों ने पिकप से एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकप मौके से निकल भागे।
पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर तलाशी ली। उसके अंदर हरियाणा की शराब बरामद हुई। पिकप का नंबर भी हरियाणा का ही है। शराब छिपाने के लिए उसके ऊपर अंडे की कैरट रखी थी। मामले में केस भी दर्ज हो गया है।
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम नोनेर दारानगर निवासी धर्मेन्द्र प्रताप (35) अपने साथी रामकोट के रस्योरा निवासी अजय (19) के साथ बाइक से सवार होकर कचनार जा रहा था। इस बीच रामकोट क्षेत्र के हाईवे पर बिजौरा के पास लखनऊ की ओर जा रही एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर धीरेन्द्र प्रताप की मौत हो गई। पुलिस ने पिकप की तलाशी ली तोे हरियाणा की शराब की बोतलें बरामद हुईं। पिकप भी हरियाणा के नंबर की बताई जा रही है।, इससे माना जा रहा है कि पिकप में हरियाणा से शराब की तस्करी कर उसे लखनऊ में सप्लाई करने के लिए तस्कर लेकर जा रहे होंगे।