{"_id":"5a3fec484f1c1b4c528bb746","slug":"11514138696-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों से दो लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों से दो लाख का माल ले गए चोर
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घरों से दो लाख का माल ले गए चोर
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरों ने पांच घरों से करीब दो लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया है। चार घर तो थाने के करीब ही मौजूद हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुरवा निवासी सलीम व उसका परिवार शनिवार की रात घर में सो रहा था। रविवार की रात चोर उसके घर में घुस गए।
इससे पहले कि परिवार को चोरों की भनक लगती। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद घर में रखी 10 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान समेट कर चोर फरार हो गए।
सुबह जब गृहस्वामी की नींद खुली, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से करीब 60 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं।
इधर, थानगांव कस्बे में थाने के करीब ही जमाल, जाबिर, मलिखे, नूर मोहम्मद आदि के घर मौजूद हैं। शनिवार की रात जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।
इसी बीच चोर जमाल, जाबिर, मलिखे व नूर मोहम्मद के घर में घुस गए। चोरों ने चारों घरों से नकदी, जेवर, बर्तन आदि सामान समेट लिया और माल समेत फरार हो गए।
रविवार की सुबह परिवार को वारदात की जानकारी हो सकी। पीड़ितों ने इस संबंध में थानगांव थाने में तहरीर दी है। चारों पीड़ितों ने बताया कि चोर उनके घर से 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।