फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छापेमारी टीम ने दूध व मटर के भरे नमूने

छापेमारी टीम ने दूध व मटर के भरे नमूने

Sat, 12 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी टीम ने दूध व मटर के भरे नमूने
छापेमारी टीम ने दूध व मटर के भरे नमूने
विज्ञापन

मुंशीगंज व श्यामनाथ में चला अभियान

सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दूध व मटर के दो नमूने लिए। बिना पंजीकरण के कारोबार करने पर चार व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा व अजय सिंह ने श्यामनाथ मंदिर के निकट सुरेंद्र कुमार की दुकान पर छापा मारा। यहां पर दूध में कुछ मिलावट की आशंका पर दूध का एक नमूना भरा। इसके बाद मुंशीगंज में शुभम श्रीवास्तव की दुकान को चेक किया। वह आइसक्रीम व मटर के कारोबारी हैं। इस पर ग्रीन वैली मटर का नमूना भरा। आसपास के व्यापारियों को चेक किया। जिसमें चार व्यापारी बिना पंजीकरण के खाद्य पदार्थों का कारोबार करते मिले। इस पर इनका चालान काटा। इन व्यापारियों को एक सप्ताह के अंदर अपना जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed