फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दबंगों ने शिक्षक को स्कूल में जमकर पीटा, कमरे में बनाया बंधक

दबंगों ने शिक्षक को स्कूल में जमकर पीटा, कमरे में बनाया बंधक

Wed, 20 Mar 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने शिक्षक को स्कूल में जमकर पीटा, कमरे में बनाया बंधक
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में शिक्षक और शिक्षिका आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर शिक्षिका के परिवारीजन कार में सवार होकर पहुंचे और शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षक को कमरे में बंधक बना दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंधक बने शिक्षक को मुक्त कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मिश्रिख इलाके के प्राथमिक विद्यालय करखिला में मंगलवार को बच्चे परीक्षा दे रहे थे। इसी बीच यहां पर तैनात शिक्षक रामप्रवेश और शिक्षिका आकांक्षा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि कहासुनी के बाद शिक्षिका ने घरवालों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवार के लोग कार में सवार होकर पहुंचे और शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच प्रधानाध्यापक ने बीचबचाव करने की कोशिश की। मगर कामयाब न होने पर शिक्षक को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंधक बने शिक्षक को बाहर निकाला। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मिश्रिख इंस्पेक्टर बृजेश राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।


दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। एबीएसए शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर स्कूल गए थे। लेकिन दोनों पक्ष जा चुके थे। दोनों की बात सुनी जाएगी। जांच कराकर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई होगी। स्कूल में ऐसा नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed