{"_id":"5c6c4887bdec2226154d1b6b","slug":"111550600327-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अब जिले में ही बनवा सकेंगे
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख सांसद अंजू बाला ने मंगलवार को मिश्रिख डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर प्रथम आवेदक अशोक को पासपोर्ट आवेदन की रसीद प्रदान की। साथ ही सांसद ने सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सहित तमाम सेवाओं के धारकों को पासबुक और बांड्स भी प्रदान किए।
बाद में सांसद अंजू बाला ने कहा कि डाक विभाग देश के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण विभागों में से है। सरकार की तमाम अहम योजनाओं के क्रियान्वयन में डाकघरों का महत्वपूर्ण योगदान है। मिश्रिख में केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया गया है।
मिश्रिख डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से यहां के निवासियों को काफी सहूलियत होगी। पहले यहां के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लखनऊ या सीतापुर जाना होता था। पर अब यहीं पर पासपोर्ट बन सकेंगे। इससे शिक्षा, नौकरी और पर्यटन के लिए विदेश जाने वाले लोगों का यहीं अपने शहर में ही पासपोर्ट बन सकेगा।
विज्ञापन
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य समावेशी विकास के तहत शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित लोगों को भी सभी योजनाओं के तहत लाना है। डाक विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरम्भ सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है।
यादव ने कहा कि प्रदेश में मिश्रिख सहित अब 38 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र चालू हो चुके हैं। डाक विभाग अपनी बचत और बीमा योजनाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में भी कदम रख चुका है। सीतापुर जिले में 26 हजार से ज्यादा लोग इसमें खाते खुलवा चुके हैं।
डाकघरों में आधार नामांकन व अद्यतन की सुविधा दी गई है, ताकि लोगों को इसके लिए भटकना न पड़े। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत सीतापुर जिले में लगभग 38 हजार बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते डाकघरों में खोले गए हैं। सीतापुर में मिश्रिख के सरोसा सहित 8 गांवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम बनाया जा चुका है।
डाकघरों में एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट व पंखों की बिक्री द्वारा आमजन में ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ पीयूष वर्मा ने कहा कि डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से समय और संसाधन दोनों की ही बचत होने लगी है।
इससे ज्यादा से ज्यादा लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करने लगे हैं। अधीक्षक डाकघर सीतापुर एचके यादव ने स्वागत किया तथा सहायक अधीक्षक विकास मिश्र ने आभार जताया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक उमेश कुमार, डाक निरीक्षक सचिन कुमार, जेपी त्रिवेदी, मिश्रिख डाकघर के पोस्टमास्टर चन्द्र कुमार आ उपस्थित थे।