{"_id":"5c54900fbdec222b6e16c4af","slug":"111549045775-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की जर्जर सड़कें होंगी दुरुस्त, आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की जर्जर सड़कें होंगी दुरुस्त, आवागमन होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवागमन होगा आसान, इनके निर्माण पर व्यय होंगे साढ़े सात करोड़
सीतापुर। जिले में ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों की सूरत बदलेगी। इसके लिए यहां की सभी जीर्णशीर्ण सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इनके निर्माण पर साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट व्यय होगा। लोक निर्माण विभाग खंड चार ने इनकी मरम्मत को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीतापुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बहुत सी प्रमुख सड़कें जर्जर हाल में हैं। इनकी हालत खस्ता होने से दोपहिया-चौपहिया वाहनों को उस पर से निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। राहगीरों को भी राह चलने में कठिनाईयां होती हैं। आए दिन लोग इनकी चपेट में आकर चोटिल भी हो रहे थे।
इसे लेकर काफी समय से नागरिकों द्वारा इनकी मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की जा रही थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को जिले की जर्जर सड़कों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इस पर लोक निर्माण विभाग ने जिले में सड़कों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
ोक निर्माण विभाग खंड चार ने अपने क्षेत्र की 64 जर्जर सड़कों का चिन्हांकन किया है, इनमें चंद्रा-बरगावां-कुल्हाघाट, गौरा, डूडावल, अल्लीपुर, गुजरपुर, सरैंया, खटकरी, सुर्जीपारा, राधा नगर, राजेपुर खुर्द, नमुवापुर, शिवपुरी, दामोदरपुर, अलहिदापुर, जानीपुर, मुरारपुर, कटिघरा, पलिया, अकबरपुर, भटपुरवा, अढौरी, रमुवापुर, रुस्तमनगर, हरैया, डाडाबाद, सती देवी संपर्क मार्ग आदि शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग खंड चार के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। इनके निर्माण पर साढे़ सात करोड़ बजट खर्च किया जाएगा। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह कार्य एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।