फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शिक्षा से विकसित होती राष्ट्रीय एकता की भावना

शिक्षा से विकसित होती राष्ट्रीय एकता की भावना

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा से विकसित होती राष्ट्रीय एकता की भावना
लहरपुर (सीतापुर)। सेंट बिलाल कॉन्वेंट स्कूल गनेशपुर लहरपुर में आयोजित एनआईओएस प्रशिक्षण का विदाई एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लहरपुर कोतवाली प्रभारी चैंपियनलाल ने कहा कि शिक्षा वह यंत्र है, जो हमारे जीवन की सभी चुनौतियों और खुशियों के बारे में सभी संदेहों और डर को मिटाने में मदद करती है। यह यंत्र हमें खुश और शांति प्रिय बनाने के साथ ही बेहतर सामाजिक प्राणी बनाता है। शिक्षा से ही राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन



संस्था प्रबंधक अशरफ बिलाल ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन में ज्ञान अर्जन प्राप्त करने का साधन है। शिक्षा वर्तमान तथा भविष्य के निर्माण का अनुपम साधन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारी अनुभूति और संवेदनशीलता को तीव्र करती है, जिससे वैज्ञानिक समझ बढ़ती है।
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोहम्मद हाशिम अंसारी ने कहा कि शिक्षा एक स्वस्थ भोजन की तरह है, जो हमें आंतरिक और बाहरी दोनों तरीकों से पोषित करती है। साथ ही येे हमें आंतरिक रूप से मजबूत बनाती है। अच्छी शिक्षा बुरी आदतों, गरीबी, असमानता, लैंगिक भेदभाव और बहुत से सामाजिक मुद्दों को हटाने का एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में संपूर्ण प्रशिक्षण में नियमित रहने एवं सभी गतिविधियों में सर्वोत्कृष्ट प्रतिभागियों के आधार पर मोहम्मद रियाज, सरोजिनी, तृप्ति श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही संस्था के रिसोर्स पर्सन मोहम्मद हाशिम उमर, शहंशाह अली, मोहम्मद शाहनवाज खान, उमेश कुमार मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सबाहत इफ्तिखार, भूपेंद्र सिंह, एनआईओएस कोऑर्डिनेटर मूईज अहमद, हाशिम उमर, शहंशाह अली, शाहनवाज खान, उमेश कुमार, राम सेवक, ज्ञानेंद्र वर्मा, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed