फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फिर स्कूलों व पशु चिकित्सालय में बंद किए गए आवारा मवेशी

फिर स्कूलों व पशु चिकित्सालय में बंद किए गए आवारा मवेशी

Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
फिर स्कूलों व पशु चिकित्सालय में बंद किए गए आवारा मवेशी
सीतापुर। जिले में आवारा मवेशियों से परेशान किसानों की ओर से उन्हें स्कूलों व दूसरी सरकारी इमारतों में बंद करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को महोली व पिसावां इलाके में किसानों ने फिर स्कूलों व पशु चिकित्सालय में आवारा मवेशी बंद कर दिए। हालांकि रविवार का अवकाश होने से शिक्षण कार्य बाधित नही ंहुआ। खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले ने गांव पहुंचकर मवेशियों को मुक्त कराया। पिसावां पुलिस ने आठ नामजद व 40 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




महोली कोतवाली क्षेत्र के कपसा व फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालयों में रविवार को आवारा मवेशी बंद कर ग्रामीणों ने बाहर से ताला लगा दिया। काफी देर तक कोई अधिकारी नही पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। इसके बाद नायब तहसीलदार स्वेच्छा सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर बंद मवेशियों को स्कूलों से बाहर निकाला।
विज्ञापन



नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को जल्द गोशाला चालू होने का आश्वासन दिया है। वहीं, पिसावां के पशु चिकित्सालय में दर्जनों आवारा मवेशी बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया गया। यहां भी नायब तहसीलदार ने पहुंचकर मवेशी मुक्त कराए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी आदित्य कुमार कनौजिया की तहरीर पर आठ नामजद व 40 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed