फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   योजनाओं को धरातल पर उतारें अफसर

योजनाओं को धरातल पर उतारें अफसर

Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं को धरातल पर उतारें अफसर
सिधौली (सीतापुर)। ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय ने शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विभागवार सरकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। बाद में उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि वे सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाएं।
विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जाए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बीडीओ रचना गुप्ता ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन की जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 35 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने जिन गरीब परिवार की लड़कियों की शादी तय हो चुकी हो, उनका रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। एडीओ समाज कल्याण ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित समाज कल्याण द्वारा जनहित की योजनाओं की जानकारी दी। एपीओ रेनू वर्मा ने मनरेगा द्वारा विकास खंड क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।


यूनिसेफ के कर्मचारियों ने स्वच्छता को लेकर फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत विवेक अवस्थी, जेई मंशाराम, जेई वीपी सिन्हा, केके मिश्रा, मुन्ना, सुशील पांडेय व बब्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed