{"_id":"5bd9f5c3bdec2269a642b9ce","slug":"111541010883-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पीते समय पैर फिसलने से नदी में डूबी बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पीते समय पैर फिसलने से नदी में डूबी बालिका
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस, सकरन की घटना
सकरन/सांडा (सीतापुर)। थाना इलाके में बुधवार की दोपहर किवानी नदी में पानी पीने गई एक बालिका पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में बालिका को काफी देर तक तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नही मिला।
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी पुरवा मजरा पटना में रहने वाले निशार की आठ वर्षीया बेटी दानिशा गांव के ही रेहान और फातिमा के साथ किवानी नदी के किनारे बकरी चराने गई थी। सकरन थानाक्षेत्र में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे तीनों बच्चे नदी में पानी पीने गए थे।
अचानक दानिशा का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। यह देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर तब तक दानिशा गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश किया मगर कामयाबी नही मिली।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ बिसवां तौकीर अहमद, प्रभारी निरीक्षक सकरन नोवेन्द्र सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि बालिका को तलाशने के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया है।