फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   क्रॉस चेकिंग में 50 मिले गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय

क्रॉस चेकिंग में 50 मिले गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय

Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्रॉस चेकिंग में 50 मिले गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय
क्रॉस चेकिंग में 50 विद्यालय मिले गैर मान्यता प्राप्त
विज्ञापन

सीतापुर। जनपद में अमान्य रूप से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 बिना मान्यता के संचालित होते विद्यालय मिले। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में बिना मान्यता के धड़ल्ले से विद्यालय चल रहे हैं। यह नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उनसे मोटी रकम वसूलकर दूसरे विद्यालय में पंजीकरण करा देते है। अपने यहां कक्षाएं संचालित करते हैं। इस पर बीएसए ने इन विद्यालयों की क्रॉस चेकिंग कराए जाने का निर्णय लिया था। इसमें बीईओ के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए थे। साथ ही विभाग के सभी जिला समन्यवक लगाए गए थे। 19 विकासखंड व नगर क्षेत्र में सोमवार को अभियान चलाया गया। जिसमें करीब आधा सैकड़ा विद्यालय बिना मान्यता के चलते मिले। अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अजय कुमार ने बताया सभी ब्लॉकों से अभी आंकड़े आए नहीं है। एकत्र किए जा रहे हैं, उसके बाद एक साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed