फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   110 bigha crop dipped in river

उफनाई नदियों में 110 बीघा फसलें समाईं

Wed, 24 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
110 bigha crop dipped in river
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी से घाघरा व शारदा नदियां फिर उफना गई हैं। तेज बहाव से कटान शुरू हो गया है। बुधवार को करीब 110 बीघा फसल पानी में डूब गई। उफनाई घाघरा से सहमे कोनी के बाशिंदों ने गांव से पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को बैराजों से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदियों के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की आशंका को लेकर तटीय क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। जिले से होकर बहने वाली शारदा और घाघरा नदियां हर साल बारिश में रौद्र रूप धारण करती है। इससे गांजर में हर तरफ बर्बादी का मंजर नजर आता है।
विज्ञापन

इस बार अभी तक बाढ़ सरीखे हालात तो नहीं हैं लेकिन पहाड़ों पर भारी बारिश व बैराजों से रोजाना बड़े पैमाने पर छोड़े जा रहे पानी से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। कोनी, फौजदारपुरवा, ठेकेदारपुरवा तथा अशर्फीपुरवा को घाघरा की बेकाबू लहरों ने निशाने पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उफनाई घाघरा से सहमें कोनी निवासी जगेश्वर बुधवार को गृहस्थी समेटकर गांव से पलायन कर गए। जगेश्वर ने खेत में झोपड़ी बनाकर परिवार सहित उसमें शरण ली है। अन्य ग्रामीण भी सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं।
घाघरा ने श्यामनगर निवासी कपूरचंद की 30 बीघा व ठेकेदारपुरवा के उत्तम की 30 बीघा फसल लील ली है। उफनाई शारदा नदी में धूसेपुरवा निवासी ताल्लुकदार की 10 बीघा तथा किशोरगंज निवासी पूर्व विधायक किशोरीलाल की 20 बीघा फसल समा गई है। नदियों का तेज बहाव आबादी की ओर होता देख तटवर्ती गांवों के लोग भयभीत हैं।
नाले भी उफनाए, चलने लगी नाव
कुछ दिन पहले तक ग्रामीण जिस नाले में पैदल होकर निकलते थे, वहां अब नाव चलती नजर आ रही हैं। नाले इस कदर उफना गए हैं कि इन्हें पैदल पार करना जान जोखिम में डालना है। बुधवार को बारिश हुई तो नगीनापुरवा के सुजीत व विनीत धान की रोपाई करने निकल पड़े। खेत पहुंचने के लिए नाला पार करना पड़ता है।

चहलारी पुल के करीब रेनकट से हुआ गहरा गड्ढा
बारिश से सीतापुर-बहराइच मार्ग के किनारे कई जगह रेनकट हो गए हैं। चहलारी पुल के करीब रेनकट से काफी गहरा गड्ढा हो गया है। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। जल्द गड्ढा नहीं भरा गया तो सड़क धंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed