{"_id":"581241b24f1c1b2f77bc4d65","slug":"11-people-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत 11 को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत 11 को डेंगू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। गुरुवार को डेेंगू के 11 नए रोगी सामने आए हैं, इन मरीजों में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। इनमें दस मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अब डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 252 से बढ़कर 263 हो गई है। महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा निवासी राहुल अवस्थी (39) व पत्नी मंजू अवस्थी (35) बीते एक सप्ताह से बुखार की चपेट में आ गए। मंजू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
परिवार ने दोनों को क्षेत्र के प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि की। दोनों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रखा गया है। हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माधव पुरवा निवासी शिवराज सिंह (35) भी एक सप्ताह से बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
प्राइवेट डॉक्टर ने जांच के बाद शिवराज को डेंगू होने की पुष्टि की और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर के मोहल्ला बट्सगंज निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र अभिषेक (18) भी डेंगू की चपेट में है।
सकरन के टेड़वा डीह के दीपू बाजपेयी (42), शहर के मोहल्ला इस्लाम बाग निवासी मोहम्मद इमरान (20), रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी मोहसिन के पुत्र मोनिस (12), शहर के सिविल लाइंस निवासी शालिनी मिश्राद (28), लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लिधियाई निवासी मनीराम (35), शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी भागीरथ (60) को डेंगू हुआ है।
सभी लोगों को डेंगू वार्ड में रखा गया है। रामकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला हबीबपुर निवासी प्रमोद मिश्रा के पुत्र काव्यांश मिश्रा (10) को भी डेंगू हुआ है। उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। परिवारीजन बालक को लखनऊ ले गए हैं।