फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 patients infected by Kovid

कोविड के घटे मरीज, 11 संक्रमित

Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
11 patients infected by Kovid
सीतापुर। जिले में कोरोना का ग्राफ अब काफी नीचे आ गया है। रोजाना पॉजिटिव केस घटते जा रहे हैं। रविवार को जिले में 11 लोग संक्रमित मिले। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 258 हो गई है। राहत की बात यह है कि पिछले पांच दिन से कोविड से एक भी मौत नहीं हुई है। जिले में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लगने वाला है। एक दिन में 3500 से अधिक जांचे की गईं, जिसमें महज 11 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

अब संक्रमण निचले स्तर पर आ रहा है तो लोगों ने राहत महसूस की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह सब कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की वजह से संभव हुआ है। लॉकडाउन का लोगों ने अच्छे तरीके से पालन किया। इसी वजह से संक्रमण की गति रुक गई है। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या घटकर 258 के आंकड़े पर पहुंच गई है। एक माह में 5147 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हुए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में गंभीर मरीजों की संख्या थम गई है। जिला अस्पताल के एलटू में एक मरीज है। जबकि अन्य सीएचसी खैराबाद, हिन्द अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में एक भी मरीज नहीं है। उम्मीद है, जल्द ही यह मरीज ठीक होकर अपने घर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed