फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 more corona patients won the battle

कोरोना के 11 और मरीजों ने जीत ली जंग

Tue, 26 May 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
11 more corona patients won the battle
सीतापुर। जिले को एक और राहत देने वाली खबर है। सीतापुर में 11 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए हैं। मंगलवार को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

खैराबाद एल-1 में भर्ती कोरोना के आठ और मरीजों ने जंग जीत ली है। सोमवार व मंगलवार की रात आई रिपोर्ट में सभी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। आज सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि बीते दिनों बिसवां में क्वारंटीन के दौरान एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए आठ प्रवासियों का कोविड अस्पताल खैराबाद में इलाज चल रहा था। सोमवार को 12वें दिन पर इनका सैंपल भेजा गया था। मंगलवार की रात आई सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को आठों मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। महोली में नया केस मिलने से अब जिले में एक्टिव केस सिर्फ 6 ही रह गए हैं।
विज्ञापन

उधर, 11 मई को रेउसा में क्वारंटीन तीन प्रवासी, बिसवां में दो श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पांचों को एल-1 खैराबाद में भर्ती कराया गया था, जहां पर 12वें दिन पर स्वास्थ्य विभाग ने पांचों का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था। तीन दिन पूर्व दो की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, जबकि तीन का सैंपल रिजेक्ट होने पर दोबारा भेजा गया था। सोमवार देर रात तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। तीन दिन पहले कोरोना मुक्त हुए दोनों मरीज रेउसा में क्वारंटीन थे, जबकि अब (सोमवार देर रात) ठीक हुए तीन मरीज में एक रेउसा और दो बिसवां में क्वारंटीन थे। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बिसवां और रेउसा में मिले पांचों मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। दो पहले ठीक हो चुके थे। तीन की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एल-1 से इन्हें मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बिसवां भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed