{"_id":"64496c48c958928a520bd5a6","slug":"11-million-ballots-printed-to-form-city-government-sitapur-news-c-13-1-202636-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर की सरकार बनाने के लिए छपवाए गए 11 लाख मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर की सरकार बनाने के लिए छपवाए गए 11 लाख मतपत्र
Wed, 26 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर की सरकार बनाने के लिए चार मई को 11 निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बूथवार पोलिंग पार्टियों को मतपत्र उपलब्ध कराने के लिए 11 लाख मतपत्र छपवाए गए हैं। संबंधित निकायों के 4.93 लाख मतदाता 1171 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला मतपत्रों पर मुहर लगाकर करेंगे। दो दिन में मतपत्र जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है।
निकाय चुनाव के लिए प्रयोग होने वाल मतपत्र पर उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिह्न अंकित रहता है। नामांकन प्रक्रिया के तहत जब उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन हो जाता है, उसके बाद मतपत्रों की छपाई कराई जाती है। जिले छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष और 228 सभासद पदों के लिए 1171 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला चार लाख 93 हजार 535 मतदाता करेंगे।
चार मई को मतदान होगा। इसके लिए 11 लाख मतपत्रों की छपाई कराई गई है। तीन रंगों में मतपत्र छपवाए गए हैं। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग का मतपत्र है। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सफेद रंग का मतपत्र और नगर पंचायत और नगर पालिका के सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र है। प्रभारी अधिकारी मतपत्र एसओसी संतोष कुमार ने बताया कि निकायों के अध्यक्ष और सभासदों के चुनाव के लिए 11 लाख मतपत्र छपवाए गए हैं।