{"_id":"60b134168ebc3e34d94a9f3b","slug":"108-people-donated-blood-sitapur-news-lko5799939138","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 लोगों ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 लोगों ने रक्तदान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सेक्रेड हार्ट कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 108 लोगों ने रक्तदान करके सबसे बड़ा दान दिया।
सेक्रेड हार्ट कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन सेवा ही संगठन द्वितीय अभियान के तहत किया गया। इस शिविर का जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश सेवा के लिए राजनीति करती है जबकि अन्य राजनीतिक दल केवल राजनीति के लिए राजनीति करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और कल्याण की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे आपदा काल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
विधायक ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि 29 व 30 मई को जिले में रक्तदान शिविर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित होंगे। जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने कहा कि 30 मई को सेक्टर के एक गांव में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि दो गांवों में मास्क, सेनिटाइजर व अन्य सामग्री जरूरतमंदों में वितरित करेंगे।