फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1042 students will receive scholarships

1042 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 23 Jun 2016 11:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 23 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
1042 students will receive scholarships
- फोटो : Demo Pic

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के 1042 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क  प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। ये विद्यार्थी शैक्षिक सत्र 2015-16 में कॉलेज व डिग्री कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में पढ़ने वाले हैं।

विज्ञापन


ये छात्र ऑनलाइन आवेदन में कमियों के चलते लाभ पाने से वंचित रह गए थे। शासन ने वंचित एससी विद्यार्थियों का लाभ देने का निर्णय लिया है। जिले से 30 मई तक डाटा मांगा गया था, जिसे शासन को मुहैया करा दिया गया है। 
विज्ञापन


शासन स्तर से दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना में हाईस्कूल से ऊपर के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलता है। बशर्ते परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो। शैक्षिक सत्र 2015-16 में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आवेदनों की जांच के बाद एससी वर्ग के 1042 विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित रह गए थे। कारण यह था कि इनके आवेदन में तमाम खामियां थीं। इससे आहत छात्रों ने जिले से लेकर शासन स्तर तक प्रदर्शन किया था। इस पर शासन ने इनको योजना का लाभ देने का निर्णय लिया था। 
 
क्या रही कमियां
जिस कक्षा में आवेदन किया, उसके पिछले वाली कक्षा का जिक्र ही नहीं किया। आय प्रमाणपत्र व जाति प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन में रजिस्ट्रेशन नंबर मेल नहीं खाया। जन्मतिथि प्रमाणपत्राें से भिन्न रही है। आय प्रमाणपत्र मानक से अधिक लगा दिया। कोर्स की डिटेल भरी ही नहीं। खाता नंबर गलत है या भरा नहीं, आदि गलतियां आवेदन फार्मो में की थी।

 
बहुत अच्छा है फैसला

छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थी अंकुश सिंह का कहना है कि शासन ने लाभ देने का निर्णय लिया है। यह बहुत ही अच्छा फैसला है। अनीता का कहना है कि लाभ मिलने से आगे की पढ़ाई कर सकूंगी। मोहित का कहना है कि शासन को चाहिए कि वह गलत आवेदन स्वीकार ही न करे, जिससे तुंरत गल्ती सुधारने का मौका मिलेगा। कई चरणों में जांच के बाद पता चलता है, जिससे बहुत विलंब हो जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed