{"_id":"5c572c90bdec22556767fce3","slug":"101549216912-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चार दिन में बदले जाएंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चार दिन में बदले जाएंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर चार दिन में बदले जाएंगे मजिस्ट्रेट
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हर चार दिन बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट बदले जाएंगे। ये निर्देश रविवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने अधीनस्थ अफसरों को दिए। इससे पहले के वर्षों में मजिस्ट्रेट एक बार तैनाती के बाद पूरी परीक्षा के दौरान उन्हीं केंद्रों पर ही तैनात रहते थे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 139 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ये रोजाना केंद्रों का भ्रमण करके नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराएंगे। जिलाधिकारी ने रविवार को आयोजित बैठक में कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के हर चार दिन बाद कार्यक्षेत्र बदल दिए जाएंगे।
ये रोटेशन पूरी परीक्षा के दौरान होता रहेगा। अगर किसी केंद्र पर नकल होती है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी। सीधे इन पर ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाहरी व्यक्तियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। कोई भी विद्यार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर कॉलेज नहीं आएगा।
विज्ञापन
केंद्र के बाहर तलाशी लेकर ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दें। एसपी एलआर कुमार ने कहा कि संकलन केंद्र से लेकर परीक्षा केंद्र पर हर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, बीईओ सहित परीक्षा से जुड़े अफसर व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूल मैनेजमेंट दूर ही रहेगा। जिस समय परीक्षा चल रही होगी। उस समय प्रबंधक व कॉलेज का अन्य स्टाफ 200 मीटर दूर ही रहेगा। केंद्र के अंदर चपरासी भी मोबाइल फोन नहीं ले जाएंगे। केवल केंद्र व्यवस्थापक के पास ही मोबाइल रहेगा।
कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल फोन नहीं रख सकेगे। अगर कहीं गड़बड़ी हो तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। ये पूरी परीक्षा के दौरान चालू रहेगा।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन तहसीलवार किया जाएगा। इसके लिए संकलन केंद्रों पर वाइस रिकॉर्र्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं भी कैमरे की निगरानी में जमा की जाएंगी। परीक्षार्थियों को स्कूली बैग रखने की पूरी व्यवस्था कॉलेज करेगा।