फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ओडीएफ घोषित गांवों की सूरत बदरंग

ओडीएफ घोषित गांवों की सूरत बदरंग

Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ घोषित गांवों की सूरत बदरंग
जिले के 44 फीसदी गांव ही हो पाए ओडीएफ, दो अक्टूबर तक होना है समूचा जिला ओडीएफ
विज्ञापन

सीतापुर। जरा इस तस्वीर पर गौर फरमाइए। खुद-ब-खुद पता चल जाएगा कि सीतापुर जिले में ओडीएफ घोषित हुए गांवों की सूरत कैसी है। गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चला रखा है।

इसके जरिए सीतापुर में 1601 में से 1011 गांव भी ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। बावजूद इसके अधिसंख्य गांवों की सूरत बदरंग है। ज्यादातर लोग सुबह-शाम घरों से बाहर शौच को जाते नजर आ रहे हैं। सीतापुर जिले में 1601 ग्राम सभाएं हैं। जबकि 2307 राजस्व गांव हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों इलाकों को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान चला रखा है। इसके जरिए गांवों में शौचालय निर्मित किए जा रहे हैं। यही नहीं शत-प्रतिशत गांवों को संतृप्त करने के बाद अब तक यहां के 1011 गांवों ओडीएफ किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख 36 हजार 815 परिवारों के यहां अब तक शौचालय बनवाए जा चुके हैं। जबकि इन गांवों साढ़े 31 हजार परिवारों के यहां शौचालय बनने हैं। विकासखंड सकरन और सिधौली में मात्र 16-16 गांव ही ओडीएफ हो पाए हैं।

ब्लॉक लहरपुर में 20 गांव ओडीएफ हुए हैं। सर्वाधिक 121 गांव ब्लाक हरगांव में ओडीएफ हुए हैं। 99 गांव ओडीएफ कर पिसावां ब्लॉक दूसरे नंबर एवं पहला ब्लॉक 98 गांव ओडीएफ कर तीसरे स्थान पर है। जबकि अवशेष गांवों को ओडीएफ मुक्त बनाने का कार्य किया जाना बाकी है।

दो ब्लॉकों में बने शत-प्रतिशत शौचालय
सीतापुर। शौचालय निर्माण कराने में कुछ ब्लॉक फिसड्डी हैं। ब्लॉक रामपुर मथुरा में 89 प्रतिशत परिवारों के यहां शौचालय बन गए हैं। ब्लॉक बिसवां में 81.28 प्रतिशत एवं ब्लॉक लहरपुर में 80.62 प्रतिशत परिवारों के यहां शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है।

इसके विपरीत ब्लॉक हरगांव एवं बेहटा में शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण हो चुका है। जिन ब्लॉकों में शौचालय बनाए जाने की रफ्तार धीमी है। वहां अवशेष शौचालयों का निर्माण प्रतिदिन के हिसाब से बनाए जाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।


ब्लॉकवार ओडीएफ गांवों की सूची
ब्लॉक एलिया-72, बेहटा- 93, बिसवां-26, गोंदलामऊ-45, हरगांव-121, कसमंडा-52, खचैराबाद-31, लहरपुर-20, मछरेहटा-59, महमूदाबाद-42, महोली-37, मिश्रिख-70, पहला-98, परसेंडी-27,पिसावां-99, रामपुर मथुरा-31, रेउसा-56, सकरन एवं सिधौली में 16-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed