फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   करंट से चीनी मिल के इलेक्ट्रीशियन की मौत

करंट से चीनी मिल के इलेक्ट्रीशियन की मौत

Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
करंट से चीनी मिल के इलेक्ट्रीशियन की मौत
केबल दुरुस्त करते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थानाक्षेत्र में करंट लगने से चीनी मिल के विद्युतकर्मी की मौत हो गई। वह मिल परिसर में केबल दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसने जिला अस्पताल जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर निवासी दिलीप कुमार उर्फ दीपू (40) हरगांव चीनी मिल में विद्युतकर्मी था। चीनी मिल कॉलोनी की बिजली आपूर्ति में फाल्ट आ गया था। नहर के निकट वह केबल दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


झटका इतना जबरदस्त था कि वह उछलकर नहर में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने आननफानन दीपू को बाहर निकाला लेकिन उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिवारीजनों ने आननफानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में गन्ना महाप्रबंधक विजय वीर राना ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मिल नियमों के अनुसार मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed