{"_id":"5a36a63f4f1c1baf678c2259","slug":"101513530943-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान व तीन घरों से तीन लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान व तीन घरों से तीन लाख का माल ले गए चोर
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों व तीन घरों से तीन लाख का माल उड़ाया
कमलापुर/ रेउसा(सीतापुर)। कमलापुर थाना क्षेत्र में चोर एक शराब की दुकान से 42 हजार कीमत की शराब उठा ले गए हैं। उधर रेउसा क्षेत्र के पांच घरोंसे चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये का माल पार किया है। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीरें दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।
सिधौली कस्बा निवासी कल्लू मिश्रा ने कमलापुर क्षेत्र के ग्राम छेदनी कुआं में शराब की दुकान खोल रखी है। शनिवार शाम को उसने दुकान में ताला लगा दिया। रात में चोरों ने दुकान की ग्रिल तोड़ डाली। इसके बाद दुकान के अंदर रखी 12 पेटी शराब पार कर दी। सुबह जब लोगों की नींद खुली, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 42 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। रेउसा के ग्राम नकहा कनौरा निवासी आरिफ व उसका परिवार शनिवार की रात कमरे में कुंडी लगाकर छप्पर के नीचे सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़ डाला। इसके बाद वहां रखी 30 हजार की नगदी, सोने व चांदी के जेवर, 3 बकरे लेकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसी रात चोरों ने गांव के विष्णु के घर को भी निशाना बनाया। चोरों ने यहां से 12 हजार की नकदी पार कर दी। चोर गांव के धीरज के घर भी घुसे। यहां से एक साइकिल, नकदी व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए। इसी रात पुरानी वस्ती निवासी अमित की दुकान सेे चोर10 हजार की नगदी व 25 हजार कीमत का परचून का सामान समेट ले गए।
अमलोरा निवासी शिवनाथ की दुकान से चोरों ने 2500 का माल, राकेश की दुकान से 1 हजार का माल,गोमती व घनश्याम शुक्ल की दुकान से 4 हजार
का माल चोरों ने पार कर दिया है। सभी पीड़ितों ने इस संबध मेें रेउसा थाने में तहरीर दी है।