{"_id":"595684cd4f1c1b7c0c8b487b","slug":"101498842317-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से युवा बनाएं जाएंगे वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से युवा बनाएं जाएंगे वोटर
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से युवा बनाएं जाएंगे वोटर
सीतापुर। केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर बनने से वंचित मतदाताओं के लिए एक बार फिर अभियान चलेेगा। एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 से 21 वर्ष के युवाओं को वोटर बनाया जाएगा। इसके लिए उनसे आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 तथा 23 जुलाई को विशेष अभियान की तिथियां तय की गई हैं। अभियान में जिला मुख्यालय के किसी बड़े कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी द्वारा तथा बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं में भी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी/ सेक्टर अधिकारियों को पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए।