फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 trap cameras installed around the cage

Sitapur News: पिंजरे के आसपास लगाए 10 ट्रैप कैमरे

Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 trap cameras installed around the cage
खेतों में पगचिह्न की जांच करते अ​धिकारी।
सीतापुर। महोली के नरनी गांव में वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार को दुधवा से आए विशेषज्ञों की राय पर पिंजरे के आसपास 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन


डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार भोर पिंजरे के पास बाघ के पगचिह्न मिले थे। बारिश के कारण पगचिह्न का सैंपल नहीं लिया जा सका। इसलिए पिंजरे के आसपास सुरक्षा चक्र मजबूत किया जा रहा है। 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इस पिंजरे से ढाई किलोमीटर दूर भी एक अन्य पिंजरा लगाया गया है। दोनों पिंजरों में बकरी बांधी गई है।
विज्ञापन


पीएचसी के पीछे पानी की टंकी पर एक मचान बनाई गई है। वहां भी एक पड़वा बांधा गया है। मंगलवार रात 10 विशेषज्ञों की टीम ने सघन अभियान चलाया। इसमें दुधवा रेंज से आए बॉयोलॉजिस्ट डॉ. दयाशंकर व पीलीभीत से आए वॉचर भी शामिल रहे। जाली बंद ट्रैक्टर पर टीमों ने इलाके का चप्पा-चप्पा छाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य वन संरक्षक पहुंचीं नरनी गांव

लखनऊ से अपर मुख्य वन संरक्षक डॉ रेनू सिंह ने भी मंगलवार को नरनी में सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। डॉ रेनू सिंह ने पीएचसी नरनी पहुंचकर अभियान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि बाघ को ट्रैक करने में जिन संसाधनों की आवश्यकता होगी। वह सब उपलब्ध हैं। हर हाल में बाघ को पकड़ना है।


ऊबड़खाबड़ खेत बन रहे बाधा

डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि नरनी व उसके आस पास ऊबड़खाबड़ जमीनें व खेत हैं। बारिश के कारण पगचिन्ह भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से बाघ को ट्रैक करने में दिक्कत महसूस हो रही है। हम ऐसी जगह बाघ को ट्रैंकुलाइज करना चाहते हैं। जहां उसे पानी न मिले। जिससे उसे पकड़ कर आसानी से पिंजरे में कैद किया जा सके।


सौरभ के पिता से सीएम ने पूछा हाल
सीतापुर। महोली के नरनी गांव में बाघ के हमले में जान गंवाने वाले सौरभ के पिता विवेक दीक्षित ने मंगलवार को महोली विधायक शशांक त्रिवेदी संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। सीएम ने उनसे हालचाल पूछा तो विवेक दीक्षित ने कहा कि यह खतरनाक जानवर पकड़ा जाए और किसी के बेटे के साथ यह घटना न हो। मुख्यमंत्री ने उन्हें त्वरित एक्शन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed