फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 students stranded in Ukraine and other places

यूक्रेन समेत अन्य स्थानों पर फंसे 10 विद्यार्थी

Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
10 students stranded in Ukraine and other places
रूस और यूक्रेन के बीच तेज होती तल्खी के बीच इस जंग में फंसने वाले जिले के छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 11 छात्रों के रूक्रेन समेत अलग-अलग जगहों पर होने की बातें सामने आई हैं। 11 में से रामपुर मथुरा के डेविड की वतन वापसी हुई है। 10 छात्र अब भी अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। इन सभी की जानकारी जिले की सरकारी मशीनरी के पास आ चुकी है।
विज्ञापन

सिधौली के तीन छात्र, बिसवां का एक छात्र, तंबौर की एक छात्रा, रामपुर मथुरा के डेविड के अलावा पांच अन्य के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी बुधवार को सामने आई है। इन पांच छात्रों में शहर कोतवाली इलाके के घूरामऊ बंगला निवासी विष्णू का बेटा कौटिल्य, खैराबाद के नवोदय विद्यालय के मनू सोनी, नैमिषारण्य के अरविंद जोशी समेत दो अन्य छात्रों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

एडीएम रामभरत तिवारी बताते हैं कि जिले के 11 छात्र यूक्रेन में अलग-अलग स्थानों पर फंसे हैं। रामपुर मथुरा का एक छात्र डेविड आ चुका है। दो छात्रों का पता लखनऊ का दर्ज है। इनमें शहर के पूर्णागिरी मोहल्ले की गरिमा मिश्रा और मिश्रिख के बहुती गांव के सागर वर्मा हैं। सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चों को सकुशल वापस लाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed